जदयू कार्यकर्ताओं ने मनाई कर्पूरी ठाकुर की जयंती,शामिल हुए पूर्व मंत्री

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
जदयू कार्यकर्ताओं ने मनाई कर्पूरी ठाकुर की जयंती,शामिल हुए पूर्व मंत्री
सनोज कुमार संगम
रजौली (नवादा): स्थित अर्चना होटल सभागार में जदयू कार्यकर्ताओं के द्वारा बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती धूम धाम से मनाई गई।शुक्रवार की सुबह निजी यात्रा पर झारखंड जा रहे जदयू के मुख्य प्रवक्ता सह पूर्व मंत्री एमएलसी नीरज कुमार ने भी रजौली में रूक कर जन नायक कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किया।उन्होंने जननायक के सार्वजनिक जीवन की शुचिता को राजनीति का सर्वश्रेष्ठ उदाहरण बताते हुए उनके कार्यों व जीवन वृत्त को अनुकरणीय बताया।जदयू प्रखंड अध्यक्ष दिलीप कुमार उर्फ कारू सिंह के नेतृत्व में आयोजित जयंती कार्यक्रम में एमएलसी प्रतिनिधि सह जिला उपाध्यक्ष दीपक कुमार मुन्ना ने पूर्व मुख्यमंत्री के प्रति दल व मुख्यमंत्री के सम्मान भाव की चर्चा की तथा जननायक को भारत रत्न देने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार प्रकट किया।मौके पर जिला महासचिव अनिरुद्ध प्रसाद, अजय यादव, संदीप कुमार, विजय आदर्शी, मनोज कुमार आदर्शी,अवधेश पांडेय,रजौली नगर पंचायत अध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा, संजय प्रसाद,अजय प्रसाद, राजू यादव, मनोज यादव,अरुण चंद्रवंशी, मो साबिर, मंटू सिंह समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space