अहिल्याबाई होलकर की जयंती पर महिला महाविद्यालय से निकाली गई प्रभात फेरी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
अहिल्याबाई होलकर की जयंती पर महिला महाविद्यालय से निकाली गई प्रभात फेरी
अहिल्याबाई ने धर्म का संदेश फैलाने के साथ औद्योगिकीकरण को दिया बढ़ावा
सनोज कु संगम
वारिसलीगंज (नवादा): मालवा साम्राज्य की रानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के मौके पर शनिवार को वारिसलीगंज स्थित महिला महाविद्यालय से प्रभात फेरी निकाली गई। प्राचार्य डा. अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में निकाली गई प्रभात फेरी में सैकड़ों छात्राएं शामिल हुई। इसके बाद कॉलेज परिसर में एक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।प्राचार्य सहित प्रो. बृज बिहारी प्रसाद सिंह, प्रो. डा. रविंद्र कुमार निराला उर्फ रवि जी ने रानी अहिल्याबाई होलकर से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी। कहा गया कि रानी ने इंदौर में 30 सालों तक शासन किया।अपने शासनकाल में उन्होंने धर्म का संदेश फैलाने के साथ साथ औद्योगिकीकरण को बढ़ावा दिया और कई उद्योग लगाए।जिसमें कुछ अभी भी संचालित है। बेहतर शासन करने के साथ साथ धर्म को बढ़ावा देने के लिए देशभर के मंदिरों के नव निर्माण के लिए कई काम किए। जिसमें मुख्य रूप से काशी विश्वनाथ मंदिर की मरम्मत तथा मगध के गया स्थित विष्णु पद मंदिर पुनर्निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका रही। बद्रीनाथ से रामेश्वरम तक और द्वारिका से लेकर पूरी तक आक्रमणकारियों द्वारा क्षतिग्रस्त मंदिरों का भी भी पुनर्निर्माण करवाया। देश से सती प्रथा को समाप्त करने में रानी का अहम योगदान रहा है।कहा गया कि रानी ने अपने शासनकाल में राहगीरों, गरीबों, विकलांगों, साधु-संतों, पशु- पक्षियों, जीव-जंतुओं सभी का ध्यान रखते थे। मौके पर डॉ. रीता कुमारी, प्रो. संगीता रानी, प्रो. शारदा सिन्हा, प्रो. अनिल कुमार, प्रो. अखिलेश्वर प्रसाद सिंह, प्रो. अंजनी कुमार पप्पू, शांति देवी, बबीता कुमारी,विकास कुमार,अरुण कुमार,नीतीश कुमार,सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space