जनता दरबार में आए पांच मामलों में चार का हुआ ऑन द स्पॉट निष्पादन,एक मामले की सुनवाई अगले सप्ताह

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
जनता दरबार में आए पांच मामलों में चार का हुआ ऑन द स्पॉट निष्पादन,एक मामले की सुनवाई अगले सप्ताह
रजौली थाने में शनिवार को अंचलाधिकारी मो. गुफरान मजहरी एवं थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर राजेश कुमार के नेतृत्व में जनता दरबार का आयोजन किया गया।इस दौरान अंचल नाजिर शिवशंकर कुमार एवं राजस्व कर्मचारी नंदन कुमार भी मौजूद रहे।सीओ ने बताया कि अंचल क्षेत्र के विभिन्न गांवों से जमीन से संबंधित विवाद के पांच मामले जनता दरबार में पहुंचे थे।जनता दरबार में आये पांच मामलों में चार मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया है।इस बार जनता दरबार में गैरिबा गांव के दिलीप कुमार का विवाद अशोक मिस्त्री,टकुआटांड़ के सुनील सिंह का विवाद प्रदीप साव,अंधरबारी की सुनीता देवी का विवाद राजेन्द्र राजवंशी एवं सूरजदेव यादव का विवाद नरेश यादव से था।उक्त सभी चार मामलों में दोनों पक्षों के लोगों की मौजूदगी में मामला ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया।वहीं बहादुरपुर गांव के दिवाकर कुमार का जमीनी विवाद बब्लू सिंह से था,जिसमें दोनों पक्षों ने एक सप्ताह का मांग किया है,जिसके कारण इस मामले का निष्पादन अगले सप्ताह किया जाएगा।बताते चलें कि सरकारी निर्देशानुसार प्रत्येक शनिवार को जनता दरबार लगा कर विवादित मामलों का निष्पादन अंचलाधिकारी और थानाध्यक्ष के द्वारा करना है।प्रत्येक शनिवार की तरह इस बार भी जनता दरबार लगाया गया।जिसमें रैयती भूमि से सम्बंधित विवादों को निराकरण किया गया।साथ ही आमलोगों से अपील किया गया कि वे जमीन से सम्बंधित विवाद को लेकर आपस मे झगड़ा न करें,बल्कि थाना परिसर में लगने वाले जनता दरबार में आएं।इस मौके पर एसआई सत्येन्द्र सिंह के अलावे अन्य पुलिस बल मौजूद रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space