जिला पदाधिकारी आज प्रातः किया निरीक्षण

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
नवादा जिला पदाधिकारी आशुतोष कुमार वर्मा ने आज सुबह 07ः00 बजे ही नगर क्षेत्रों का भ्रमण किये। जिलाधिकारी द्वारा बुधौल में प्रस्तावित प्रमुख सरकारी संस्थानों का स्थल निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी द्वारा आज नगर विकास एवं आवास विभाग अन्तर्गत विकास एवं आवास विभाग, बिहार अन्तर्गत निर्मित नगर परिष बुधौल बस स्टैंड का भी निरीक्षण किये। बस स्टैंड में उपलब्ध संसाधनों के अस्त-व्यस्त होने तथा गंदगी को देखकर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की एवं उपस्थित कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि शहर का विकास हमारा लक्ष्य है। सरकार की कल्याणकारी योजनाओं में गड़बड़ी पाये जाने पर संबंधित पदाधिकारियों के विरूद्ध कार्रवाई की जायेगी।
निरीक्षण के दौरान जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी, अपर समाहर्त्ता नवादा, अनुमंडल पदाधिकारी नवादा सदर, जिला गोपनीय प्रभारी, प्रभारी जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद नवादा आदि उपस्थित थे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space