भाजपा सोशल मीडिया के जिला संयोजक गोलू सिंह ने अपने परिजनों के साथ रुद्राभिषेक किया।

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रजौली (नवादा) सावन मास के पवित्र महीने में रुद्राभिषेक का विशेष महत्व है। बीजेपी सोशल मीडिया संयोजक गोलू सिंह ने दिन शनिवार को रजौली के राजशिव मंदिर में अपने परिजनों के साथ भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया. गोलू सिंह ने कहा कि इस तरह के आयोजन से सावन मास का महत्व और बढ़ जाता है, मन भक्ति भाव से भर जाता है. सावन मास के पवित्र महीने में रुद्राभिषेक का विशेष महत्व है. कालों के काल महाकाल की पूजा कर जिलावासियों व रजौली वासियों के लिए खुशहाली की कामना करता हूं।
उन्होने ने कहा कि रुद्रार्चन और रुद्राभिषेक से हमारी कुंडली से पातक कर्म एवं महापातक भी जलकर भस्म हो जाते है और साधक मे शिवत्व का उदय होता है तथा भगवान शिव का शुभाशीर्वाद भक्त को प्राप्त होता है और उनके सभी मनोरथ पूर्ण होता है। रुद्राभिषेक पुजन करने से सभी देवताओं की पूजा सवतः हो जाती है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space