राजगीर में बहुजन संकल्प की हुंकार,चिराग पासवान देंगे बिहार फर्स्ट का संदेश

Oplus_0
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
ब्यूरो रिपोर्ट-प्रभात कुमार
बिहार में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव का माहौल बनता जा रहा है,वैसे-वैसे राजनीतिक दल अपने सामाजिक समीकरणों को साधने में जुटे हुए हैं।इसी क्रम में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) द्वारा बहुजन भीम संकल्प समागम का आयोजन 29 जून को राजगीर के ऐतिहासिक धरती पर किया जा रहा है।
इस महत्त्वपूर्ण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शेखपुरा जिला अध्यक्ष इमाम गजाली के नेतृत्व में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है।यह अभियान शेखपुरा विधानसभा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में चल रहा है,जिसमें बहुजन समाज के लोगों को आमंत्रित कर कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में आने की अपील की जा रही है।
इस अभियान में जिला पर्यवेक्षक रविशंकर सिंह,शेखपुरा विधानसभा प्रभारी सुनील यादव,प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. मनोज पासवान,बबलू यादव,कार्यकारी अध्यक्ष मुकेश पासवान, अनुसूचित जाति जनजाति प्रधान महासचिव उमेश राम समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल रहे।
इमाम गजाली ने कहा-यह कार्यक्रम केवल एक राजनीतिक आयोजन नहीं,बल्कि बहुजन समाज को जागरूक करने और चिराग पासवान के नेतृत्व में बिहार को एक नई दिशा देने का संकल्प है।चिराग पासवान बिहार के युवाओं के प्रतीक हैं और बिहार फर्स्ट,बिहारी फर्स्ट उनका विजन है।
उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में राजगीर के बहुजन संकल्प समागम में शामिल हों और चिराग पासवान के नेतृत्व में बिहार को आगे बढ़ाने की मुहिम का हिस्सा बनें।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space