जमीनी कार्यकर्ताओं के बल पर भाजपा एनडीए को हराएगी कांग्रेस: देवेंद्र यादव”

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
जमीनी कार्यकर्ताओं के बल पर भाजपा एनडीए को हराएगी कांग्रेस: देवेंद्र यादव”
बिहारशरीफ (नालंदा)। कांग्रेस द्वारा आयोजित कार्यकर्ता बैठक में संजय कुमार पासवान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राजगीर विधान सभा भावी प्रत्याशी संजय कुमार पासवान उर्फ डी सी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं बिहार प्रभारी देवेंद्र यादव का जोरदार स्वागत किया और बुके देकर उन्हें स्वागत किया, जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यकर्ता बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं बिहार प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा कि नालंदा की धरती सदैव कांग्रेस की विचारधारा की पोषक रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि विगत चुनावों से सबक लेते हुए इस बार पार्टी जमीनी स्तर पर सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ताओं के सहयोग से महागठबंधन को मजबूती प्रदान कर एनडीए को सत्ता से बाहर करेगी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं में उत्साह और ऊर्जा यह संकेत देती है “राहुल गांधी का स्पष्ट संदेश है कि जिला अध्यक्ष हमारे कमांडर होते हैं और पार्टी संगठन के संचालन में उनकी अहम भूमिका है।” देवेंद्र यादव ने जिला अध्यक्ष नरेश प्रसाद अकेला की कार्यशैली की सराहना करते हुए कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे उनके कंधे से कंधा मिलाकर भ्रष्टाचार में डूबी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए तैयार रहें। इस मौके पर जिला अध्यक्ष नरेश प्रसाद अकेला ने कहा कि, “कार्यकर्ता ही हमारी असली ताकत हैं। उन्हीं के बलबूते हम इस जिले से जदयू भाजपा गठबंधन को उखाड़ फेंकेंगे।” उन्होंने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि, “आज देश में सांप्रदायिक ताकतें राष्ट्र को बर्बादी की ओर ले जा रही हैं, जिन्हें रोका जाना आवश्यक है।” कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजीव कुमार मुन्ना ने किया। इस मौके पर नरेश प्रसाद अकेला, जिला अध्यक्ष नालन्दा, अध्यक्षता मुन्ना सिंह, मो हैदर खान कांग्रेस वरिष्ठ नेता, श्यामदेव राजवंशी, अरविन्द चौधरी, मनोज पासवान , रणजीत चौधरी नरेश पासवान, सत्येंद्र पासवान, नंदू पासवान राजगीर के कई मुखिया ,पंचायत समिति, जनप्रतिनिधि एवं समर्थकों द्वारा स्वागत किया गया, यह कार्यक्रम कांग्रेस कार्यालय नालन्दा आश्रम में सम्पन्न हुआ ।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space