नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7903283872 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कृषि टास्क फोर्स/मत्स्य एवं गव्य विकास की बैठक में डीएम ने दिये महत्वपूर्ण निर्देश – Sangam Bihar News

Sangam Bihar News

Latest Online Breaking News

कृषि टास्क फोर्स/मत्स्य एवं गव्य विकास की बैठक में डीएम ने दिये महत्वपूर्ण निर्देश

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कृषि टास्क फोर्स/मत्स्य एवं गव्य विकास की बैठक में डीएम ने दिये महत्वपूर्ण निर्देश

सनोज कु संगम
नवादा : शनिवार को जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश के द्वारा जिला कृषि टास्क फोर्स/मत्स्य एवं गव्य विकास से संबंधित बैठक समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने प्रमुख रूप से रबी फसल का आच्छादन का लक्ष्य, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, गोदाम निर्माण, कृषि यंत्रीकरण योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, उद्यानिकी फसलों आदि विषयों पर महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। उन्होंने कहा कि जिले के किसानों को ससमय पूरी सहजता से कृषि यंत्रीकरण योजना का लाभ दिलाने, पीएम किसान योजना के तहत सेल्फ रजिस्ट्रेशन, ईकेवाईसी, एनपीसीआई एवं शत्-प्रतिशत सत्यापन के समीक्षा के उपरांत आवश्यक निर्देश दिया। जिला गव्य विकास पदाधिकारी नवादा को दुधारी पशुओं की योजनाओं का विस्तार करने के लिए एवं जिले के सुदूर क्षेत्र के किसानों को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने का निर्देश दिया। उन्होंने बारी-बारी से यंत्रीकरण, उद्यान पौधा संरक्षण, केवीके, पशुपालन, गव्य विकास, मत्स्य आदि का विस्तृत रूप से संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली और महत्वपूर्ण निर्देश दिए।
जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि जिले में कुल यूरिया की उपलब्धता 13686.812 में 04.12.2024 तक 5913.045 यूरिया की खपत हुई है, जिसमें शेष 7773.767 है। डीएपी की उपलब्धता 2116.025, 1645.75 खपत एवं अवशेष 470.275 है। एनपीके एवं एपीएस की कुल उपलब्धता 1586.8, 983.958 खपत एवं 602.842 अवशेष है। रबी 2024-25 में उर्वरक की माहवार आवश्यकता के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा की गई। रबी 2024-25 में उर्वरक कालाबाजारी एवं छापामारी से संबंधित प्रतिवेदन में बताया गया कि कुल छापामारी की संख्या 51, 15 मामलों में अनियमितता पायी गई, निलंबित किए गये अनुज्ञप्ति की संख्या 01 एवं 14 मामलों पर स्पष्टीकरण किया गया। रबी वर्ष 2024-25 के प्रखंडवार एवं फसलवार आच्छादन क्षेत्र का लक्ष्य के बारे में बताया गया।
बैठक में उप विकास आयुक्त प्रियंका रानी, जिला कृषि पदाधिकारी संतोष कुमार सुमन, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, जिला गव्य पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी के साथ अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031