नवादा में धूमधाम से मनी देश रत्न डॉ॰ राजेंद्र प्रसाद की मनी 240vin जयंती

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
नवादा में धूमधाम से मनी देश रत्न डॉ॰ राजेंद्र प्रसाद की मनी 240vin जयंती
सनोज कु संगम
नवादा : प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद की 140 वी जयंती बहुत ही धूमधाम से नवादा शहर मे होटल सिटी पैलेस में मनाई गई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता नेताजी सुभाष चंद्र बोस ब्रिगेड के अध्यक्ष व वरिष्ठ समाजसेवी मनीष कुमार सिन्हा ने की मनीष कुमार सिन्हा ने बताया कि डॉ राजेंद्र बाबू की जयंती मेधावी दिवस के रूप में मनाई जा रही है। इस कार्यक्रम की शुरुआत एडीएम चंद्रशेखर आजाद ने अगरबत्ती जलाकर की ,चंद्रशेखर आजाद ने डॉ राजेंद्र प्रसाद जी जीवनी पर प्रकाश डाला और उन्हें सेवा और सादगी का प्रतीक बताया। कार्यक्रम में शहर के दर्जनों गण मान्य लोग उपस्थित होकर देश रत्न प्रथम राष्ट्रपति पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पण किया। एजीपी संतोष कुमार सिन्हा ने बताया कि मैं कई सालों तक राजेंद्र बाबू की जयंती पर बच्चों में पुस्तक का वितरण करता था। प्रोजेक्ट कन्या विद्यालय के पूर्व प्राचार्य सुरेश सिंह ने हर साल की भाती इस साल भी उपस्थित होकर डॉक्टर राजेंद्र बाबू पर बहुत सी नई-नई बातें बताए। जीवन ज्योति के डायरेक्टर आर पी साहू ने बताया कि 1959 में डॉ राजेंद्र बाबू नवादा आए थे। उन्हीं से प्रभावित होकर मेरे माता-पिता ने मेरा नाम राजेंद्र प्रसाद साहू रखा। वरिष्ठ नागरिक अनिल कुमार सिन्हा ने अपनी उपस्थिति दी। पूर्व मुखिया अरविंद मिश्रा ने डॉक्टर राजेंद्र बाबू पर अपने विचार प्रस्तुत कीए। पटना मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल चंद्रभूषण कुमार ने डॉ राजेंद्र प्रसाद को दूरदर्शी नेता बताया। कांग्रेस नेता बंगाली पासवान ने डॉ राजेंद्र बाबू अमर रहे के नारे लगाए। सामाजिक कार्यकर्ता चंदन चौधरी ने डॉ राजेंद्र प्रसाद को युगपुरुष बताया। सामाजिक कार्यकर्ता मनोहर पासवान ने पूर्व राष्ट्रपति को सभी देशवासियों का प्रेरणा स्रोत बताया। कृष्ण कुमार प्रभाकर व मौजी राम ने डॉ राजेंद्र प्रसाद को संविधान निर्माता बताया। रितेश कुमार मंशु सिन्हा ने कार्यक्रम की देखरेख और व्यवस्था करने में लगे रहे। गायक व सामाजिक कार्यकर्ता कल्याण शंकर ने देशभक्ति की लाइन गा कर पूरे माहौल को अभीभूत कर दिया। नोटरी मजिस्ट्रेट भारत भूषण उर्फ फनी सिन्हा ने डॉ राजेंद्र बाबू को सामाजिक व सादगी का प्रतीक बताया। सामाजिक कार्यकर्ता महिला सशक्तिकरण सुजाता सिन्हा ने पूरा समय देते हुए डॉ. राजेंद्र प्रसाद में अपनी पूरी आस्था जताई। इस कार्यक्रम में अमित कुमार ,आनंद सिन्हा, अभिषेक रंजन सिन्हा, विनोद कुमार सिन्हा, अभिषेक सिन्हा ,गोलू कुमार, रोहित कुमार, राकेश कुमार, उदय पासवान ,बबलू कुमार ,महेश प्रसाद सिंह, संजय कुमार, मनोज कुमार सिन्हा, सरोज वर्मा , रामविलास वर्मा ,विकास कुमार ,उज्जवल पांडे ,अंजू देवी, माला सिन्हा, बेबी सिन्हा, रामशरण छोटू शहीत दर्जनों लोग उपस्थित होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space