बिहार के उपचुनाव में एनडीए के चारों सीट पर जीत के बाद भाजपा नेताओं ने मनाई खुशी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बिहार के उपचुनाव में एनडीए के चारों सीट पर जीत के बाद भाजपा नेताओं ने मनाई खुशी
सनोज कु संगम
नवादा : भाजपा वाणिज्य प्रकोष्ठ के प्रदेश कोषाध्यक्ष रवि गुप्ता ने महाराष्ट्र और बिहार के उपचुनाव के नतीजों पर कहा कि जिस तरीके से भारतीय जनता पार्टी की सरकार देश की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था महाराष्ट्र में देखने को मिला है। हमें लगता है, इस जीत का सीधा-सीधा श्रेय भारत के यशस्वी प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को जाता है। साथ ही रवि गुप्ता ने बताया कि बिहार के उपचुनावों पर पूरी देश और प्रदेश की नजर थी। उसका विराम आज बिहार की जनता ने एनडीए को अपना समर्थन देकर चारों सीट देकर पुनः बिहार को विकास की धारा में जोड़ने का काम किया है। इस उपचुनाव के रचनाकार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी , प्रदेश के नेतागण व प्रदेश के देव तुल्य कार्यकर्ताओं के द्वारा ही यह उपचुनाव संभव हो पाया है। आने वाले विधानसभा के चुनाव में भी मजबूती से भारतीय जनता पार्टी और एनडीए की सरकार आपको देखने को मिलेगा। उन्होंने आज तमाम नेताओं को बधाई हार्दिक व अभिनंदन वह अपने कार्यकर्ताओं के बीच मिठाईयां एक दूसरे को खिलाकर उन्होंने यह जीत का पूरा-पूरा श्रेय पूरे बिहार प्रदेश के तमाम कार्यकर्ताओं को दिया है। बिना कार्यकर्ताओं के द्वारा यह चुनाव महाराष्ट्र व बिहार चुनाव संभव नहीं हो सकता था। इस पूरी जीत की खुशी मानने वाली में सुनील कुमार साहू, अभिनंदन कुशवाहा , सतीश कुमार , जितेंद्र पासवान , रौशन कुमार आदी मौजूद थे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space