नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7903283872 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सिर्फ जिंदाबाद नहीं पार्टी को ताकत देने का काम कीजिए : उपेंद्र कुशवाहा – Sangam Bihar News

Sangam Bihar News

Latest Online Breaking News

सिर्फ जिंदाबाद नहीं पार्टी को ताकत देने का काम कीजिए : उपेंद्र कुशवाहा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सिर्फ जिंदाबाद नहीं पार्टी को ताकत देने का काम कीजिए : उपेंद्र कुशवाहा

नवादा : सिर्फ जिंदाबाद नहीं पार्टी को ताकत देने का काम कीजिए। उक्त बातें शुक्रवार को बिहार यात्रा के पांचवां चरण में सदस्यता अभियान को लेकर नवादा पहुंचे राष्ट्रीय लोक मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने कहा। पार्टी के जिलाध्यक्ष सह पूर्व मुखिया राजेन्द्र कुशवाहा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आगे इन्होंने कहा कि अगर पार्टी मजबूत होगी तो गठबंधन भी मजबूत होगा। जिससे पुनः नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री और नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे। जिससे देश और राज्य का चहुंमुखी विकास होगा। आगे इन्होंने राजद गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि राजग गठबंधन के कुछ नेताओं के गलती के कारण ही पिछले चुनाव में राजद अधिक सीटों पर जीत दर्ज कर लिया था। पिछले चुनाव में लोजपा अलग होकर चुनाव लड़ी थी। परंतु इस बार राजग गठबंधन पूरी तरह एक है। इसलिए आगामी विधानसभा चुनाव में एक तिहाई बहुमत से राजग की सरकार बनेगी और नीतीश कुमार मुख्यमंत्री होंगे। इसके अलावा इन्होंने कॉलेजिएट सिस्टम पर भी सवाल उठाया और कहा कि इसमें बदलाव होना चाहिए। नहीं तो कोई भी गरीब और दलित पिछड़ा या गरीब अगड़ा का बच्चा उच्च न्यायालय में जज नहीं बन सकता। इन्होंने उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सिर्फ जिंदाबाद से नहीं पार्टी को ताकत देने का काम कीजिए। सदस्यता अभियान में अधिक से अधिक लोगों को सदस्य बनिए। पार्टी कार्यकर्ता सदस्यता बही लेकर गांव गांव तक जाइए और पार्टी का सदस्य बनिए। अंत में इन्होंने कहा कि हमने हम जब केंद्रीय मंत्री थे तो जो जो बातें अपनी मैनिफेस्टो में लिखा था। आज उसपर अमल हो रहा है। हमने शिक्षक बहाली के बीपीएससी करने की मांग किया था। आज सरकार वही कर रही है। मध्याह्न भोजन को अब शिक्षकों से अलग किया जाएगा। जिससे स्कूलों में शिक्षा की गुणवता बढ़ेगी। इस कार्यक्रम को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र नाथ पटेल, युवा प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष विनय कुशवाहा, जिला महिला अध्यक्ष निर्मला देवी, अजीत मेहता, रीना कुशवाहा, देवेंद्र कुशवाहा
उमाशंकर कुशवाहा, डा सुधीर कुमार, बेवी कुशवाहा, डा मनोज प्रसाद आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महासचिव अनिल सिंह ने किया। इसके पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से लाद दिया। और ढोल बाजे धुन पर स्वागत किया। वहीं उपस्थित महिलाओं ने रोड़ी का तिलक लगाकर स्वागत किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031