जोगियामारण पंचायत से निर्विरोध पैक्स अध्यक्ष चयनित हुए अमरेंद्र प्रसाद सिंह,दो प्रत्याशियों ने नामांकन लिया वापस

Oplus_131072
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
जोगियामारण पंचायत से निर्विरोध पैक्स अध्यक्ष चयनित हुए अमरेंद्र प्रसाद सिंह,दो प्रत्याशियों ने नामांकन लिया वापस
रजौली प्रखण्ड क्षेत्र में आगामी 26 नवंबर को पैक्स के पहले चरण का चुनाव है।चुनाव को लेकर प्रशासन द्वारा सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है।वहीं मंगलवार को नामांकन वापसी का अंतिम दिन था।इस दौरान जोगियामारण पंचायत के पैक्स अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशियों अमरेंद्र प्रसाद सिंह,विजय चौधरी एवं प्रमिला देवी ने अपना नामांकन अपने-अपने समर्थकों के साथ बड़े ही धूमधाम के साथ करवाया था।वहीं जोगियामारण पंचायत से पैक्स अध्यक्ष प्रत्याशी रहे विजय चौधरी और प्रमिला देवी ने अपना-अपना नामांकन वापस ले लिया।प्रत्याशी रहे विजय चौधरी और प्रमिला देवी के नामांकन वापस लिए जाने के बाद जोगियामारण पंचायत के निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष अमरेंद्र प्रसाद सिंह उर्फ टन्नु सिंह निर्विरोध रूप से पुनः पैक्स अध्यक्ष पद के लिए चयनित हुए।वहीं चौथे बार पैक्स अध्यक्ष पद पर चयनित हुए अमरेंद्र प्रसाद सिंह के समर्थकों में काफी खुशी का माहौल है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space