प्रधानाध्यापक पद के लिए हुआ डॉ॰ विनीता प्रिया का चयन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
प्रधानाध्यापक पद के लिए हुआ डॉ॰ विनीता प्रिया का चयन
रोह(नवादा): रोह प्रखंड के इंटर विद्यालय ओहारी के सामाजिक विज्ञान की शिक्षिका डॉ विनीता प्रिया का चयन हाई स्कूल में प्रधानाध्यापक पद के लिए हुआ है। बीपीएससी द्वारा आयोजित प्रधानाध्यापक पद के परीक्षा पास का इसने परचम लहराया है। डा विनीता बचपन से ही कुशाग्र बुद्धि की थी। इसने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय से बीएड कर रखी है। सबसे पहले इनका नियोजन नवसृजित प्राथमिक विद्यालय अम्बेडकर नगर कुंज में पंचायत शिक्षक के रूप में हुआ था। इसके बाद इसने इस विद्यालय से त्यागपत्र देकर मध्य विद्यालय रोह में पदस्थापित हुई। बावजूद कुछ अधिक करने के जुनून के सहारे इन्होंने रामलाल इंटर विद्यालय तारगीर में पदस्थापित हुई। इसके बाद इस विद्यालय में प्रभारी प्रधानाध्यापक के रूप में भी कार्य किया। अब इनका चयन बीपीएससी मूल रूप से प्रधानाध्यापक पद के लिए कर लिया गया है। इंटर विद्यालय ओहारी के इतिहास विषय के शिक्षक रंजीत कुमार का भी प्रधानाध्यापक पद के लिए चयन हुआ है। विद्यालय परिवार की ओर से दोनों के चयन पर हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दिया है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space