दिवाली की समाप्ति के बाद गोवर्धन पूजा की तैयारियों में जुटे लोग

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
दिवाली की समाप्ति के बाद गोवर्धन पूजा की तैयारियों में जुटे लोग
रजौली प्रखण्ड क्षेत्र में दिवाली का त्यौहार बड़े ही धूमधाम एवं शांतिपूर्ण रूप से मनाया गया।दिवाली के मौके पर सनातनियों ने अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर दीप जलाया गया।साथ ही रंग-बिरंगे लाइट से घरों एवं प्रतिष्ठानों को सजाया गया।वहीं घरों में आकर्षक रंगोली आदि भी मनाया गया एवं लक्ष्मी माता एवं गणेश भगवान की मूर्ति की पूजा अर्चना भी किया गया।वहीं पुलिस बलों की मुस्तैदी में पूरे क्षेत्र में शांतिपूर्ण ढंग से प्रकाश पर्व दिवाली मनाई गई।दिवाली को लेकर कई जगहों पर पूजा पंडाल में लक्ष्मी माता की मूर्ति स्थापित कर पूजा अर्चना किया गया।दिवाली की समाप्ति के बाद लोग गोवर्धन पूजा की तैयारियों में जुट गए हैं।बभनटोली निवासी जोगेन्द्र सिंह ने बताया कि प्रत्येक वर्ष कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को गोवर्धन पूजा का त्यौहार मनाया जाता है।साथ ही बताया कि पौराणिक कथा के अनुसार, जब बाल कृष्ण ने इंद्र के अहंकार को चूर करने के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी सबसे छोटी उंगली पर उठाया था।गोवर्धन को जिस स्थान से उठाया था वह उसका मध्य भाग था। इसी कारण से गोवर्धन पूजा के दिन गिरिराज जी की गोबर से बनी प्रतिमा की नाभि पर दीया रखा जाता है क्योंकि नाभि शरीर का मध्य भाग है। दीपक के अलावा घी, तेल और शहद रखने के भी विकल्प मौजूद हैं।उन्होंने कहा कि कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 01 नवंबर के सायं 06:16 मिनट से शुरू होकर 2 नवंबर की रात्रि 08: 21 मिनट पर समाप्त हो रही है।


Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space