जनता दरबार में आए पांच मामलों का हुआ ऑन द स्पॉट निष्पादन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
जनता दरबार में आए पांच मामलों का हुआ ऑन द स्पॉट निष्पादन
रजौली थाने में शनिवार को अंचलाधिकारी मो गुफरान मजहरी एवं थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर राजेश कुमार के नेतृत्व में जनता दरबार का आयोजन किया गया।इस दौरान अंचल नाजिर शिवशंकर कुमार एवं राजस्व कर्मचारी नंदन कुमार भी मौजूद रहे।सीओ ने बताया कि अंचल क्षेत्र के विभिन्न गांवों से जमीन से संबंधित विवाद के पांच मामले जनता दरबार में पहुंचे थे।जनता दरबार में आये पांचों मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया है।जनता दरबार में मुरहेना गांव के रविंद्र प्रसाद का विवाद बरती देवी,केंदुआ गांव के नवीन कुमार का विवाद अजय यादव,चितरकोली गांव के खोशी यादव का विवाद उमेश यादव,मोहनपुर गांव के मुसाफिर यादव का विवाद नरेश प्रसाद यादव एवं लीलधारी पंडित का विवाद गुड़िया देवी था।उक्त सभी पांच मामलों में दोनों पक्षों के लोगों की मौजूदगी में मामला ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया।बताते चलें कि सरकारी निर्देशानुसार प्रत्येक शनिवार को जनता दरबार लगा कर विवादित मामलों का निष्पादन अंचलाधिकारी और थानाध्यक्ष के द्वारा करना है।प्रत्येक शनिवार की तरह इस बार भी जनता दरबार लगाया गया।जिसमें रैयती भूमि से सम्बंधित विवादों को निराकरण किया गया।साथ ही आमलोगों से अपील किया गया कि वे जमीन से सम्बंधित विवाद को लेकर आपस मे झगड़ा न करें,बल्कि थाना परिसर में लगने वाले जनता दरबार में आएं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space