रजौली के विभिन्न गांवों में चलाया गया भाजपा का सदस्यता अभियान-गगन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रजौली के विभिन्न गांवों में चलाया गया भाजपा का सदस्यता अभियान-गगन
रजौली प्रखण्ड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में भाजपा का सदस्यता अभियान चलाया गया।भाजपा मंंडल अध्यक्ष गौरव शांडिल्य गगन ने बताया कि 2 सितंबर से हर दिन भिन्न-भिन्न स्थान,पंचायत एवं बूथ पर घर-घर जाकर रजौली भाजपा के सदस्यों ने आम-आवाम को मिस्ड कॉल नंबर 8800002024,स्केनर,नमो एप,पार्टी का बेवसाईट एवं सुदूरवर्ती क्षेत्र में ऑफलाइन रसीद के माध्यम से पार्टी का सदस्य बना रहे है।इसी क्रम में रजौली के धमनी पंचायत एवं दरियापुर गांव,बूथ पर पहुंचकर भाजपा नवादा जिला प्रभारी राजेश चंद्रवंशी, जिला महामंत्री विजय पांडेय एवं अन्य रजौली भाजपा कार्यकर्ता एक बड़ी संख्या में स्थानीय क्षेत्रवासियों को सदस्य बनाएं। सदस्यता अभियान में पार्टी के लक्ष्य को पूरा करने में रजौली भाजपा के कार्यकर्ता एक टोली बनाकर अलग-अलग गांव और कस्बों में जाकर पार्टी के
विचारधारा,अपने यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा किये गये कार्यों के विषय में अवगत कराते हुए सदस्य बना रहे है।जिला प्रभारी राजेश चंद्रवंशी, जिला महामंत्री विजय पांडेय ने आम-आवाम को अपने पार्टी के विचारधारा एवं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में किये गये जनकल्याणकारी योजना के विषय में अवगत कराया।मंडल अध्यक्ष गगन ने बताया कि हम सभी रजौली भाजपा के सभी कार्यकर्ता पार्टी के निर्देशानुसार सदस्यता अभियान को गति देने में हर दिन प्रयासरत है। हम सबों की कोशिश है कि जितना ज्यादा से ज्यादा आम-आवाम को पार्टी के विचारधारा एवं सदस्यता अभियान से जोड़े।
इस मौके पर जिला प्रभारी राजेन्द्र चंद्रवंशी,जिला महामंत्री विजय पांडेय,मुख्य पार्षद प्रतिनिधि सह जिला प्रवक्ता प्रमोद कुमार,अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष सह जिला बीस सूत्री सदस्य विमल राजवंशी,मंंडल महामंत्री संतोष वर्मा,रजौली सदस्यता प्रभारी अमन कुमार, सह प्रभारी सुनील कुमार,आकाश कुमार,चंदन राजवंशी,सुरेन्द्र सिंह,
बिसुनधारी राजवंशी, अमरजीत राजवंशी, नवल राजवंशी एवं रजौली भाजपा परिवार उपस्थित थे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space