जिलाधिकारी ने किया वृहद आश्रय गृह एवं पर्यवेक्षण गृह का किया औचक निरीक्षण

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
नवादा जिला पदाधिकारी आशुतोष कुमार वर्मा ने आज वृहद आश्रय गृह बुधौल एवं पर्यवेक्षण गृह का किया निरीक्षण। जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिला निरीक्षण समिति द्वारा जिला अन्तर्गत बाल देख-रेख संस्थान अर्थात पर्यवेक्षण गृह नवादा, विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान नवादा, वृहद आश्रय गृह नवादा का निरीक्षण किया गया। इस दौरान आवासन, स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं खान-पान की व्यवस्था आदि बिन्दुओं पर निरीक्षण किया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा उपस्थित संबंधित पदाधिकारियों को बिजली, पानी की समुचित व्यवस्था एवं बच्चों की जरूरतमंद चीजों को समनयानुसार उपलब्धता के बारे में निर्देश दिया गया।
जिला पदाधिकारी द्वारा सिविल सर्जन, नवादा, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी को कई आवश्यक निर्देश दिये गए। उन्होंने बच्चों से व्यवस्था के बारे में पूछताछ कर जानकारी प्राप्त किये।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space