शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर बीईओ ने की बैठक,दिए आवश्यक निर्देश

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
नवादा जिला के रजौली प्रखण्ड मुख्यालय स्थित इंटर विद्यालय के भवन में गुरुवार को बीईओ वर्षा रानी के नेतृत्व में प्रखण्ड क्षेत्र के सभी सरकारी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के साथ बैठक कर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए हैं।बैठक का मुख्य उद्देश्य बिहार सरकार द्वारा शिक्षा पद्धति में लाये गए सुधार का सफल क्रियान्वयन था।इसमें ई-शिक्षाकोश एवं यू-डाइस पोर्टल पर प्रधानाध्यपकों द्वारा छात्र-छात्राओं की जानकारियां उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया।यू डाइस अर्थात यूनिफ़ाइड डिस्ट्रिक्ट इंफ़ॉर्मेशन सिस्टम फ़ॉर एजुकेशन,भारत में स्कूलों से जुड़ी जानकारी रखने वाला एक डेटाबेस है।इस डेटाबेस में स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की जानकारी,स्कूलों के शिक्षकों की जानकारी और स्कूलों से जुड़ी कुछ और जानकारी शामिल है।इस डेटाबेस को स्कूल शिक्षा विभाग, एमएचआरडी,भारत सरकार ने विकसित किया है।वहीं ई-शिक्षाकोश बिहार शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा बिहार में स्कूलों के निरीक्षण के लिए विकसित एक एंड्रॉइड ऐप है।बीईओ ने बताया कि सरकार द्वारा प्राप्त निर्देशों का पालन रजौली प्रखण्ड के शिक्षकों द्वारा धीमी गति से किया जा रहा था,जिसमें तेजी लाने को लेकर निर्देशित किया गया है।वहीं छात्र-छात्राओं के प्रोग्रेशन रिपोर्ट ई-शिक्षकोश के साथ-साथ ई-डाइस पोर्टल पर भी अपलोड करने को निर्देशित किया गया है।उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा को काफी गम्भीर है ऐसी स्थिति में गांव से लेकर प्रखण्ड मुख्यालय तक के सभी विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था दुरुस्त करने को लेकर प्रधानाध्यापकों के साथ बैठक कर विशेष निर्देश दिए गए हैं।इस दौरान कुछ प्रधानाध्यापकों द्वारा लापरवाही बरते जाने पर फटकार भी लगाई गई।इस मौके पर प्रधानाध्यापक मनोज कुमार सुनील निराला,पुष्कर कुमार,सोमनाथ,राकेश सिंह,चनन्दन कुमार,अजित कुमार,मो. महफूज,मिथलेश कुमार के अलावे अन्य लोग मौजूद रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space