रजौली- ब्रह्माकुमारी आश्रम में पितरों का भोग कार्यक्रम किया गया आयोजित

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रजौली राज शिवाला के समीप ब्रह्माकुमारी आश्रम में सद्गुरुवार को पितृपक्ष के अवसर पर पितरों (पूर्वजों) को भोग लगाया गया। सेवा केंद्र संचालिका पूर्णिमा दीदी ने बताया कि पितरों को याद कर नाम लेकर भोग स्वीकार कराया गया। इसके पूर्व आश्रम की भाई बहनों के द्वारा संगठित रूप से एक घंटे का परमात्मा से योग का क्लास कराया गया। इसके पश्चात बारी-बारी से पूर्वजों की आत्मा को आवाहन कर भोग स्वीकार कराया गया। मौके पर बी के कृष्ण मोहन भाई, शंकर भाई, राजेश भाई, विजय भाई, विष्णु दयाल भाई,बी के देवंती बहन, पिंकी बहन, मीनाक्षी बहन, नेहा बहन, नीतू बहन,इंदु बहन, रूपा बहन, रश्मि बहन, सीमा बहन, प्रमिला माता, मनवा माता सहित दर्जनों भाई-बहन उपस्थित थे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space