नवादा अग्निकांड के बाद सीनियर अधिकारियों ने घटनास्थल का लिया जायजा, कहा नहीं बख्शे जाएंगे आरोपी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
नवादा अग्निकांड के बाद बिहार के आलाधिकारी से लेकर जिला प्रशासन एक्शन में हैं। बिहार पुलिस के आलाधिकारी एडीजी संजय सिंह, मगध आयुक्त प्रेम सिंह मीना और कमिश्नर क्षत्रनील सिंह नवादा पहुंचे, जहां उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया। वहीं, पीड़ित परिवार से घटना की विस्तृत जानकारी ली नवादा में बुधवार की रात मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित कृष्णा नगर महादलित टोला में दबंगों द्वारा दो दर्जन से अधिक घरों में भूमि विवाद को लेकर गरीब दलित परिवार के आशियाना को आग के हवाले कर दिया था। वरीय पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया। वरीय पदाधिकारी ने पीड़ितों को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। मीडिया से मुखातिब होते हुए कमिश्नर ने बताया कि इस घटना में जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। इस कांड में मुख्य आरोपी नंदू पासवान सहित 15 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। दोषी बख्शे नहीं जाएंगे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space