नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7903283872 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जीविका दीदी रसोई का उद्घाटन करते सांसद व एमएलसी तथा विधायक गण – Sangam Bihar News

Sangam Bihar News

Latest Online Breaking News

जीविका दीदी रसोई का उद्घाटन करते सांसद व एमएलसी तथा विधायक गण

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सांसद ने किया अनुमंडलीय अस्पताल में जीवीका रसोई का उद्घाटन

जीत के बाद पहली आगमन पर कार्यकर्ताओं ने किया फूल-मालाओं व अंग वस्त्र देकर भव्य स्वागत

एमएलसी के साथ नवादा व रजौली के विधायक रहे मौजूद

रजौली अनुमंडलीय अस्पताल स्थित जीविका दीदी रसोई का उद्घाटन नवादा सांसद विवेक ठाकुर व एमएलसी अशोक यादव के हाथों फीता काटकर किया गया।इस दौरान नवादा राजद विधायक विभा देवी तथा रजौली राजद विधायक प्रकाशवीर के अलावे सिविल सर्जन नीता अग्रवाल मौजूद रहीं।सांसद विवेक ठाकुर के चुनाव जीतने के बाद पहली बार रजौली आगमन पर सबसे पहले रजौली छपरा मोड़ स्थित स्वास्तिक फैमिली रेस्टुरेंट के समीप दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल – माला,अंगवस्त्र और पुष्प गुच्छ देकर भव्य स्वागत किया। इस दौरान रजौली पूर्वी पंचायत के पूर्व मुखिया सुरेश प्रसाद यादव का माननीय सांसद विवेक ठाकुर ने अंग वस्त्र देकर भाजपा परिवार में स्वागत किया। इस मौके पर रजौली भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह,भाजपा के पूर्व जिला प्रवक्ता रंजय कुमार सिंह,रितेश कुमार कौशल,कपिल यादव,रामबालक यादव, मो शाहनवाज आलम, मो आदिल आलम,अनिल रविदास,कन्हैया राजवंशी,मनीष कुमार,कुलेश्वर सिंह सहित दर्जनों गणमय भाजपा कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे। इधर संसदीय क्षेत्र के रजौली आगमन के उपरांत बजरंगबली चौक स्थित चौराहा पर सांसद का स्वागत मंडल अध्यक्ष गौरव शांडिल्य गगन के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं एवं जिंदाबाद नारों के साथ भव्य रूप से स्वागत किया। स्वागत उपारांत सांसद विवेक ठाकुर प्रखंड क्षेत्र के 75 शैय्या अनुमंडलीय अस्पताल स्थित जीवीका दीदी की रसोई का उद्घाटन किया गया है।इस दौरान सांसद ने मिडीया कर्मियों को बताया कि अनुमंडलीय अस्पताल में 15 से 20 दिनों के अंदर गर्भवती महिलाओं सुविधा को लेकर सिजेरियन ऑपरेशन की भी व्यवस्था की जा रही है।इसके अलावा जल्द ही इस अस्पताल को समुचित आधारभूत सुविधा प्रदान किया जाएगा।इसके लिए वह लगातार अग्रसर हैं।उन्होंने बताया कि रजौली में पूरे बिहार का पहला फ्लोटिंग बिजली सोलर प्लांट रजौली में बनाया जा रहा है। इसके अलावा रजौली के धनार्जन नदी पर पुल निर्माण को लेकर उनके द्वारा लिखा गया है।उन्होंने बताया कि अपने कार्यकाल के 60 दिन का ब्यौर नवादा जिले के जनता को दे दिए हैं।अभी शुरुआत है,आगे बहुत सारे कार्य करना बाकी है।मंडल अध्यक्ष ने बताया कि भारत सरकार एवं बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग की ओर से 188 करोड़ रूपए की लागत से आईजीएमएस में नवनिर्मित क्षेत्रीय चक्षु संसधान एवं स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत 850 करोड़ रूपए की लागत से विभिन्न परियोजनाओं के उद्घाटन के क्रम में रजौली में भी बिहार चिकित्सा सेवाएं एवं आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड,पटना अनुमंडलीय अस्पताल, रजौली में दीदी की रसोई का विधिवत उद्घाटन नवादा लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद विवेक ठाकुर ने किया। सांसद विवेक ठाकुर का अनुमंडलीय स्वास्थ्य विभाग रजौली एवं जीविका दीदीयों ने तिलक,आरती एवं स्वागत गीत गाकर अभिनंदन किया।तत्पश्चात सांसद को अंगवस्त्र एवं बुके देकर स्वागत सिविल सर्जन नवादा डॉक्टर नीता अग्रवाल ने की।भाजपा मंडल अध्यक्ष गौरव शांडिल्य गगन ने सांसद विवेक ठाकुर का अंगवस्त्र एवं बुके देकर स्वागत किया। सांसद विवेक ठाकुर ने सरकार के महत्वाकांक्षी योजना जीवीका दीदी की रसोई के संबंध में विस्तृत रूप से अवगत कराया। इस मौके पर स्थानीय विधायक प्रकाशवीर,एमएलसी अशोक यादव,नवादा विधायक विभा देवी,भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल मेहता,नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रमोद कुमार,जदयू नेता दीपक कुमार मुन्ना,जदयू प्रखंड अध्यक्ष कारू सिंह,अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष सह जिला बीस सूत्री सदस्य विमल राजवंशी,रंजन कुमार बब्लू,सर्वजीत शांडिल्य, मंडल अध्यक्ष गौरव शांडिल्य, अजय सिंह, अवधेश कुशवाहा, सुनील कुमार, सहदेव वर्मा,मंडल महामंत्री संतोष वर्मा, सुनील कुमार,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अमन कुमार,जिला परिषद सदस्य वसंती देवी, सरोज राजवंशी,चंद्रिका राजवंशी,जिला उपाध्यक्ष नरेश वर्मा,प्रोफेसर सुरेन्द्र चौधरी,राजेश शर्मा, रूपेश धनराज,संजय कुमार बंटी, नीरज कुमार मंटू,नरेश यादव,नवीन कंधवे,देवेंद्र प्रसाद दीवान,संदीप कुमार, मनोज बरहपूरिया,दिलीप कुमार, दिलीप कुमार द्वीप,रंजीत कुमार, सुनील कुमार, मनोज शर्मा, मुन्ना चंद्रवंशी,पंकज कुमार गौतम,कुंदन सिंह, मुन्ना सिंह, नवशीष साव,भोली सिंह,पवन पांडेय,राहुल पांडेय,राजु चंद्रवंशी,इंदु देवी, कमलेश पंडित, हरिनंदन राजवंशी,ममता शर्मा,चिंता चौधरी,सावित्री राजवंशी, बेबी देवी, रामभजन, प्रसाद,युवा मोर्चा उपाध्यक्ष बब्लू पंडित, सुखदेव माँझी,कमलेश पंडित,पप्पू साव,भूषण सिंह,दीपक कुमार दीपू,मनीष कुमार, वीरेन्द्र प्रसाद,राजेश सिंह,अशोक साव,सुरेश सिंह,सैकड़ों भाजपा परिवारजन उपस्थित थे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031