नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7903283872 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सदस्यता अभियान हमारी पार्टी के लिये एक पर्व के रूप में मनाया जाता है-गगन – Sangam Bihar News

Sangam Bihar News

Latest Online Breaking News

सदस्यता अभियान हमारी पार्टी के लिये एक पर्व के रूप में मनाया जाता है-गगन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

भाजपा कार्यालय में बैठक करते कार्यकर्तागण

सदस्यता अभियान हमारी पार्टी के लिये एक पर्व के रूप में मनाया जाता है-गगन


रजौली प्रखंड क्षेत्र के बजरंगबली चौक स्थित भाजपा कार्यालय में मंडल अध्यक्ष गौरव शांडिल्य गगन की अध्यक्षता में भाजपा परिवार साथ सदस्यता अभियान के निमित्त एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ।मंडल अध्यक्ष गौरव शांडिल्य गगन ने बताया कि हमारी पार्टी प्रत्येक छः वर्षों पर सदस्यता अभियान चलाती है। इसी क्रम में आगामी 1अक्टूबर से सदस्यता अभियान की शुरूआत देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे। नरेन्द्र मोदी का सदस्यता ग्रहण करने के साथ ही विधिवत रूप से सदस्यता शुरू हो जायेगा। भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनने के पार्टी की ओर से मिस्ड कॉल नंबर-8800002024,नमो एप एवं बेवसाइट,QR कोड के माध्यम से सदस्यता प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही यदि आपके पास स्मार्ट फोन नहीं है,तो किसी भाजपा कार्यकर्ता के या अपने किसी मित्र के स्मार्ट फोन पर मिस्ड कॉल के बाद आये लिंक पर जानकारी भर के सदस्यता ले। ऑफलाइन भी पेपर फार्म पर जानकारी देकर पार्टी का सदस्य बन सकते है।मंडल प्रभारी सह जिला उपाध्यक्ष नरेश वर्मा,वरिष्ठ नेता संजय कुमार अधिवक्ता, जिला कार्यसमिति सदस्य रंजन कुमार बब्लू ने विस्तृत रूप से सदस्यता अभियान के विषय कार्यकर्ताओं को टिप्स दिया।मंडल अध्यक्ष ने बताया कि इसी निमित्त पार्टी द्वारा सदस्यता टीम बनाने का निर्देश दिया गया। इसी क्रम में मंडल रजौली में सदस्यता प्रभारी अमन कुमार, सदस्यता सह प्रभारी सुनील कुमार, सदस्यता सह प्रभारी रेखा देवी को बनाया गया। मंडल प्रभारी नरेश वर्मा,सदस्यता प्रभारी अमन कुमार सह प्रभारी सुनील कुमार, रेखा देवी को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। हमारी पार्टी का लक्ष्य पूरा देश में 10 करोड़ से अधिक सदस्य बनाने का लक्ष्य है। प्रत्येक मंडल में 10 हजार से अधिक सदस्य एवं प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य है। रजौली मंडल में पार्टी द्वारा निर्धारित लक्ष्य से ऊपर सभी परिवार मिलकर तन्मयता के साथ सदस्यता अभियान को अंतिम रूप देने का काम करेंगे।मंडल अध्यक्ष गौरव शांडिल्य गगन ने बताया कि हमारी पार्टी नवंबर 2014 में सदस्यता अभियान का शुरूआत करते हुए अप्रैल 2015 तक 11 करोड़ से अधिक सदस्यों के साथ विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी। 2019 में भी फिर एक बार 6 जुलाई से 20 अगस्त तक 2.2 करोड़ के लक्ष्य से अधिक प्रदर्शन कर 7 करोड़ नये सदस्य बनाये। 2014 में पार्टी द्वारा पहली बार ऑनलाइन सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया। पार्टी के लिये सदस्यता अभियान केवल एक जनसंपर्क अभियान नहीं है,इस अभियान ने अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ा है। इसी प्रकार से पार्टी को 2014 और 2019 में प्रचंड विजय प्राप्त हुई,साथ ही, इसके माध्यम से ही आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ा लोकतांत्रिक दल बन पाया।मंडल अध्यक्ष गगन ने बताया कि हमारे श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने कहा है कि आज का विरोधी कल हमारा मतदाता बने। कल का मतदाता परसों हमारा सदस्य और परसों का सदस्य हमारा सक्रिय कार्यकर्ता बने।इस मौके पर वरिष्ठ नेता संजय कुमार अधिवक्ता,जिला कार्यसमिति सदस्य रंजन कुमार बब्लू, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि प्रमोद कुमार,मंडल महामंत्री संतोष कुमार वर्मा,अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष विमल राजवंशी,प्रोफेसर सुरेन्द्र चौधरी,संजय कुमार बंटी,पवन पांडेय, राहुल पांडेय, संदीप कुमार,शंभू सिंह,देवेन्द्र प्रसाद दीवान,दिलीप कुमार द्वीप, मंडल उपाध्यक्ष धनंजय कुमार धन्नू,मनोज बरहपूरिया,वीरेन्द्र प्रसाद,मनीष कुमार,मुन्ना सिंह,नवीन कंधवे,शंपू सिंह,भूषण सिंह,दीपक कुमार दीपू,विनोद आर्या,विकास कुमार प्रभाकर,दिलीप चौधरी,रंजेश कुमार, राजेश सिंह,रामभजन प्रसाद,सीताराम प्रसाद,धर्मेन्द्र कुमार,ललन कुमार दिनकर,गप्पू सिंह,नीरज कुमार बंटी समेत सैकड़ों भाजपा परिवार उपस्थित थे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031