नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7903283872 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , भाजपा कार्यालय में भाजपा सदस्यता अभियान की एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन – Sangam Bihar News

Sangam Bihar News

Latest Online Breaking News

भाजपा कार्यालय में भाजपा सदस्यता अभियान की एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

नवादा : शनिवार को भाजपा ज़िला कार्यालय में भाजपा सदस्यता अभियान की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता ज़िला अध्यक्ष अनिल मेहता एवं संचालन ज़िला सदस्यता प्रभारी अरविंद गुप्ता ने किया। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश संगठन महामंत्री भिखूभाई दलसानिया उपस्थित रहे। कार्यशाला की शुरुआत भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं वन्दे मातरम् गीत गा कर किया गया।

कार्यशाला में उपस्थित मुख्य अतिथि संगठन महामंत्री भिखुभाई दलसानिया ने कहा की सदस्यता अभियान की शुरुआत 1 सितंबर से शुरू होकर 10 नवंबर तक चलेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सदस्यता अभियान को सर्वस्थानों पर और सर्व समावेशी करना है। इसका मूल उद्देश्य भाजपा की राष्ट्र प्रथम की विचारधारा का जनता के बीच विस्तार करना है। भाजपा की स्थापना काल के समय से हीं भाजपा का उद्देश्य कभी राजनैतिक सुख हासिल करना नहीं रहा है बल्कि माँ भारती को परम् वैभव तक पहुँचाने के लिये संघर्ष करना रहा है और इसलिए भाजपा देश की दूसरी पार्टियों से अलग है। उन्होंने कहा कि हम सभी कार्यकर्ताओं का कर्तव्य है कि सदस्यता अभियान में अधिक से अधिक हर वर्ग और धर्म के लोगों को भाजपा का सदस्य बनाया जाये। कार्यशाला में उपस्थित सह क्षेत्रीय प्रभारी पंकज कुमार ने कहा कि पार्टी ने सदस्यता अभियान के लिए टोल फ्री नंबर 8800002024 जारी किया है, यह नंबर 1 सितंबर से चालू हो जायेगा। उन्होंने बताया कि 21 अगस्त को प्रदेश में और ज़िला में आज जिस तरह से कार्यशाला का आयोजन किया गया है उसी तरह से सभी मंडलों में 26 और 27 को कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।

कार्यशाला में उपस्थित ज़िला प्रभारी राजेश चन्द्रवंशी ने बताया कि इस अभियान के लिए ज़िला में चार सदस्यों की टीम बनायी गई है जिसमें अरविंद गुप्ता को सदस्यता प्रभारी और विनोद कुमार भोली, माधुरी बरनवाल एवं अशोक चौहान को सह प्रभारी बनाया गया है। उन्होंने जानकारी दी की सदस्यता अभियान का प्रथम चरण 1 सितंबर से 25 सितंबर तक और दूसरा चरण 1 अक्टुबर से 15 अक्टुबर तक एवं सक्रिय सदस्यता अभियान 16 अक्टुबर से 31 अक्टूबर तक चलेगा। उसके बाद 10 नवंबर तक प्राथमिक एवं सक्रिय सदस्यता का रजिस्टर तैयार किया जाएगा। कार्यशाला में विधायक अरुणा देवी, पूर्व विधायक कन्हैया रजवार, पूर्व ज़िलाध्यक्ष संजय कुमार मुन्ना, विजय कुमार सिन्हा, विनय कुमार, वीरेंद्र सिंह, पूर्व प्रदेश मंत्री पूनम शर्मा, युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद गौरव, महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य स्वाति सिन्हा, ज़िला महामंत्री विजय पांडेय, रामानुज कुमार, शैलेंद्र शर्मा, ज़िला उपाध्यक्ष नरेश वर्मा, प्रताप रंजन, जितेंद्र पासवान, युवा मोर्चा ज़िलाध्यक्ष अभिजीत कुमार सिन्हा, ज़िला कोषाध्यक्ष विश्वास सिंह विषु, सुधीर कुमार, तेजस सिन्हा, प्रमोद कुमार चुन्नु, अवनिकान्त भोला, विमल राजवंशी, नीतिनंदन कुमार, नंदकिशोर चौरसिया, राधेश्यम चौधरी, सूर्यनार्यण गुप्ता, रौशन कुमार आर्य, मुकेश कुमार, अजय वर्मा, आलोक कुमार , शिवरानी केशरी, पुनीता बरनवाल, स्नेहलता देवी, आशा देवी, सुनीता देवी, अफ़साना ख़ातून सहित सभी मंडल अध्यक्ष मण्डल सदस्यता प्रभारी, सह प्रभारी उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031